Aaj Ka Rashifal 03 June 2024: व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे
Aaj Ka Rashifal 3 June 2024: सोमवार के दिन मेष राशि के जातक को सरकारी काम में सफलता मिलेगी। वृष राशि दशम शनि व एकादश गुरु करियर के लिए शुभ हैं। कर्क राशि जॉब में नया मोड़ आ सकता है। तुला राशि जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। धनु राशि जॉब प्रोमोशन से लाभ होगा। मकर राशि आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। मीन राशि के जीवन को आध्यात्मिक दिशा दें। आइए जानें सारी राशियों का हाल।
मेष
इस राशि से द्वितीय गुरु व द्वादश चन्द्रमा अनुकूल है। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई सरकारी कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
दशम शनि व एकादश गुरु करियर के लिए शुभ हैं। धार्मिक अनुष्ठान की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । ऑफिस में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -02 व 03
मिथुन
राजनीतिज्ञों के लिए सफलता वाला दिवस है। सायंकाल के बाद बिजनेस में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय -गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
कर्क
व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। जॉब में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
जॉब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सरकारी कार्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें।प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।
आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए सप्त अन्न व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -05 व 09
कन्या
आज का दिन बिजनेस के लिए बेहतर है। जॉब में पेंडिंग वर्क निपटाते रहें। व्यावसायिक योजनाएं टालें मत।आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला
शुभ अंक -01 व 02
तुला
राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।
शुभ रंग -आसमानी व नीला।
शुभ अंक -07 व 08
वृश्चिक
धन का आगमन होगा। पंचम चन्द्रमा व अष्टम गुरु शुभ फल देंगे। किसी प्रिय संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग -हरा व पीला।शुभ अंक -01 व 02
धनु
जॉब प्रोमोशन से लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें।जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
व्यवसाय में कुछ नवीन अनुबंध पहले से बेहतर करेंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। किसी गुरु के सानिध्य से धार्मिक जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग –नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 07
कुम्भ
द्वितीय चन्द्रमा शुभ है। जॉब बेहतर होगा।धन आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
आज का उपाय –हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
मीन
तृतीय गुरु व इस राशि के चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर मन खुश कर सकते हैं। जीवन को आध्यात्मिक दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में सुंदर भोजन का आनन्द उठाएंगे। लंबी यात्रा परेशान कर सकती हैं।
आज का उपाय -गेंहू व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक-02 व 09