उत्तर प्रदेश
Trending

Amroha News : बर्थडे पार्टी से लौट रहे, BDC मेम्बर की गोली मार कर हत्या

मृतक बीडीसी मेम्बर अमरोहा के हसनपुर कोतवाली के गांव सोहरका के निवासी थे। बुधवार को वह एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। गुरुवार की सुबह उनका शव गांव के बाहर सूखे तालाब में मिला। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

CNB News Amroha : यूपी के अमरोहा में गुरुवार की देर रात हसनपुर इलाके के क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीडीसी मेम्बर का शव गांव से कुछ दूरी पर ही सूखे तालाब में पड़ा मिला। मृतक एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था, वापस लौटते वक्त हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Amroha News हत्यारों कनपटी से सटाकर मारी गोली

बीडीसी मेम्बर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी 40 वर्षीय सतपाल पुत्र खानचंद खड़गवंशी था। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर ही सूखे पड़े तालाब में पड़ा मिला। शव खून से लतपथ था, आसपास भी खून के निशान मिले। हत्यारों ने कनपटी से सटा कर गोली मारकर हत्या की। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के साथ ही परिजनों भी मौके पर पहुंचे। शव देखते ही रोने बिलखने लगें। जानकारी पर थाना प्रभारी सनोज प्रताप सिंह भी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सीओ ने किया घटनास्थल का दौरा
घटना की जानकारी मिलने पर धनौरा सीओ श्वेताभ भास्कर भी घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों से जरूरी मालूमात की। सीओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी से इंकार किया है। घटना के खुलासे को टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर भी सैंपल एकत्र कराए गए है।

घटनास्थल से मिली शराब की खाली बोतलें
परिजनों ने बताया कि वह रात्रि में गांव में ही एक बच्चे के जन्मदिन में दावत खाने के लिए आए थे। इसके बाद से वह लापता हो गए थे। तभी से परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। सुबह के समय उनका शव गांव के नजदीक स्थित सूखे पड़े तालाब में मिला। शव के आसपास से पुलिस को शराब की खाली बोतलें बरामद हुई है। कोतवाल सरोज प्रताप ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button