उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

वोट जिहाद की अपील पर सलमान खुर्शीद व भतीजी पर मुकदमा दर्ज

CNB News Farrukhabad : मुसलमानों से वोट जिहाद की अपील करने पर प्रशासन ने फर्रुखाबाद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद व भतीजी मारिया आलम खां पर केस दर्ज हो गया है। मारिया आलम खां ने फर्रुखाबाद में सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुसलमानों से एक जुटकर होकर वोट जिहाद की अपील की थी।

उन्होंने कहा कि था कि आज के वक्त में मुस्तकबिल बचाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है। नही तो मुसलमानों का नामोनिशान मिट जाएगा। संघी सरकार हमें मिटाने की कोशिश कर रही है। इसे रोकने के लिए वोट ही सबसे बड़ी ताकत है।

मारिया आलम खां कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी व पूर्व विधायक इजहार आलम खां की पुत्री है। आलम खान सपा से विधायक रहे है। 2022 में उनकी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। मारिया सपा महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष है। जिस वक्त उन्होंने यह बयान दिया मंच पर सलमान खुर्शीद भी मौजूद थे।

भाजपा का समर्थन वालों का बंद हो हुक्का पानी
मारिया ने कहा कि मुझे बहुत शर्म आई, जब पता चला कि कुछ मुसलमानों ने भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत की मीटिंग कराई और उनके समर्थन में जुटे। मुकेश राजपूत यहां से मौजूदा सांसद है, भाजपा ने उनको दोबारा प्रत्याशी बनाया है।

मारिया की वोट जिहाद की अपील
मारिया ने कहा कि इंसान को औकात और अपनी हैसियत पहले समझनी चाहिए। अगर अभी भी एक नही हुए तो समझ लेना यह नामोनिशान खत्म कर देंगे। तुम्हारा बिखरना संघी मानसिकता को कामयाब करना है। उनके मंसूबों को कामयाब करना है। इसलिए जरूरी है कि अक्लमंदी के साथ एक जुट होकर वोटों का जिहाद करें।

भाजपा बोली, जीत के लिए धुर्वीकरण पर उतरा गठबंधन
मारिया के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रतिकिया दी। उन्होंने कहा कि आज सलमान खुर्शीद के परिजन वोट जिहाद की बात कर रहे है। मुसलमानों का हुक्का पानी बंद करने की बात कर रहे है। यह कांग्रेस और गठबंधन की बौखलाहट है। यह धुर्वीकरण के जरिए जीत चाहते है। लेकिन आज सर्व समाज और सभी धर्म मोदी जी के साथ है।

 

Related Articles

Back to top button