अमरोहाउत्तर प्रदेश

अमरोहा में किसानों ने निकाला कैंडिल मार्च, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं कैंडिल मार्च निकाला गया। जिले भर में भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

CNB News Amroha : शनिवार को यूपी के अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं कैंडिल मार्च निकाला गया। जिले भर में भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही MSP सहित किसानों की सभी मांगे पूरी नही तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

चकमजदीपुर में भाकियू असली के कार्यकर्ता किसान नेता स्वर्गीय करतार सिंह की प्रतिमा पर एकत्र हुए। यहां से गांव में कैंडिल मार्च निकाल कर बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। सरकार से MSP लागू किए जाने की मांग की।

किसान गोली से डरने वाला नही-महावीर सिंह
इस मौके पर जिला अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि जो किसान बॉर्डर पर शहीद हुए हैं उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने आंदोलन में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ कि क्रूरता निंदा की। कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब सरकार द्वारा किसानों के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निदान नही किया गया तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। किसान पुलिस की गोली से डरने वाला नही है। कैंडिल मार्च में चाहल, राजकुमार सिंह, हरपाल सिंह, विनीत कुमार, जगदीश सिंह, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, धर्मवीर धर्मवीर सिंह, जन्म सिंह, दयाराम सिंह, नैतिक कुमार, शीशपाल सिंह आदि थे।

चुचैला कलां में कैंडिल मार्च निकालते भाकियू असली कार्यकर्ता

चुचैला कलां में भी अर्पित की श्रद्धांजलि
चुचैला कलां में बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए इश्तियाक अल्वी के आवास पर एकत्र भाकियू असली के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शब्बन खान, इश्तियाक अहमद अल्वी, तहसील अध्यक्ष कलुआ खान, साबिर अली, जगदीश सिंह, बुद्धि प्रकाश, जुल्फिकार, ईदवा रजा नकवी, जमील अहमद, वसीम अली, इमाम अहमद , वकील अहमद, अमर सिंह आदि रहे।

पालनपुर में कैंडिल मार्च निकालते भाकियू असली कार्यकर्ता

पालनपुर में भी दी श्रद्धांजलि
क्षेत्र के गांव पालनपुर में भी भाकियू असली के कार्यकर्ता जिला महासचिव कपिल कुमार के नेतृत्व में एकत्र हुए। यहां भी कैंडिल मार्च निकाल कर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में किसान जुटे।

 

दौराला में कैंडिल मार्च निकालते भाकियू असली कार्यकर्ता

दौराला में भरी हुंकार
क्षेत्र के गांव दौराला में भी न्याय पंचायत अध्यक्ष जन्म सिंह नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। यहां किसानों ने सरकार को चेताया कि वे गोली से डरने वाले नही है। किसानों के वजूद के लिए गोली भी खानी पड़ेगी तब भी पीछे नही हटेंगे। कैंडिल मार्च में बड़े संख्या में किसान जुटे।

मंडी धनौरा में कैंडिल मार्च निकालते भाकियू असली कार्यकर्ता

मंडी धनौरा में नगराध्यक्ष के नेतृत्व निकला कैंडिल मार्च
भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने मंडी धनौरा शहर में
नगर अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च तिकोना स्कूल से होते हुए होली पार्क पहुंचा। यहां पहुंचने पर किसानों ने आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां कैंडिल मार्च में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।

सचिन यादव के नेतृत्व में भी निकला कैंडिल मार्च
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन यादव के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में उनके गांव में किसान एकजुट हुए। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गांव में कैंडिल मार्च निकाला गया। और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान जुटे।

 

 

Related Articles

Back to top button