अमरोहा में देररात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, एक की मौत, प्रेम प्रंसग से जुड़ा मामला
CNB News Amroha : यूपी के अमरोहा में देरशाम मुजफ्फरनगर से आए कार सवार 4 लोगों ने एक ग्रामीण के घर में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी। दो ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी तमंचे लहराते हुए कार से फरार हो गए। इलाज को धनौरा सीएचसी लाते हुए एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आरोपियों की धरपकड़ को जिले भर में अलर्ट जारी कर चेकिंग शुरू कर दी गई। घटना के पीछे प्रेम प्रंसग से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।
अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मंलगपुरा निवासी 46 वर्षीय बिजेन्द्र सैनी पुत्र लल्लू सिंह किसान है। परिजनों के मुताबिक शनिवार की देरशाम उनके घर के बाहर एक कार आकर रुकी। कार में से चार लोग उतरे, नीचे उतरे ही घर में घुसे आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव दहल गया। जिसमें बिजेंद्र सिंह व छत्रपाल सिंह पुत्र अमर सिंह 44 वर्ष पेट मे गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी तमंचे लहराते हुए कार से फरार हो गए।
परिजन घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बिजेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपचार के बाद गंभीर घायल छत्रपाल सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ श्वेताभ भास्कर थाना पुलिस के संग सींचसी पहुंचे, परिजनों से घटना के सम्बंध जानकारी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ को जुट गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ को टीमें लगाई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
घटना के पीछे प्रेम प्रंसग से जुड़ा मामला
घटना के पीछे मृतक बिजेंद्र सैनी के पुत्र द्वारा मुजफ्फरनगर की युवती से कोर्ट मैरिज की वजह बताई जा रही है। बताया जाता है कि मृतक का पुत्र अर्जुन से मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र के गांव सिहाली की एक युवती से प्रेम करता था। तीन महीने पहले अर्जुन युवती को भगा ले आया था और कोर्ट मैरिज कर ली थी। इससे युवती के परिजन नाराज थे। युवती के मंडी धनौरा इलाके में होने की जानकारी पर परिजन आए थे। कार से उतरते ही उन्होंने फायरिंग कर घटना को अंजाम दे दिया।
एएसपी समेत पुलिस अफसरों ने किया दौरा
अमरोहा में देररात शाम हुई घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते एएसपी राजीव कुमार व सीओ श्वेताभ भास्कर सीएचसी पहुंचे। परिजनों से घटना के बाबत जानकारी की। साथ ही जिले भर में आरोपियों की धरपकड़ को चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। सीमावर्ती जिलों के थाना क्षेत्रों को भी घटना आरोपियों की धरपकड़ को अलर्ट कर दिया गया।