अमरोहाउत्तर प्रदेशराजनीति
Lokasabha Election 2024 : चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान, यहां देखिए आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट
चुनाव आयोग ने किया लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान। अमरोहा में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान।

CNB News ब्यूरों : शनिवार को लोकसभा चुनाव (Lokasabha Election 2024) की तारीखों का ऐलान हो गया। इसके साथ ही देश में आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे।पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को पश्चिम उत्तर प्रदेश से शुरू होगा और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं नतीजे 4 जून को आएंगे। चुनाव में मतदान से नतीजों तक 46 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों में विधानसभा के भी होंगे चुनाव
लोकसभा (Lokasabha Election 2024) के साथ ही 4 राज्यों – आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया गया है। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। बाकी तीन राज्यों में एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल और आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुल 7 चरणों में देश मे चुनाव होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को सहारनपुर से शुरू होगा। वहीं 4 जून को चुनाव नतीजे आएंगे। आपके जिले में किस तारीख को मतदान होगा नीचे देखिये।सहारनपुर से शुरू होगा। वहीं 4 जून को चुनाव नतीजे आएंगे। आपके जिले में किस तारीख को मतदान होगा नीचे देखिये।