PM Kisan Yojana : PM मोदी ने जारी की 16 वीं किस्त, 9 करोड़ किसानों के खाते में पहुंची रकम
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के करोड़ो किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 16 वीं क़िस्त को ट्रांसफर कर दिया। इससे किसानों में खुशी छा गई। लंबे से किस्त का इंतजार खत्म हुआ।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Check : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 16वीं किस्त की रकम को ट्रासंफर कर दिया। महाराष्ट्र से देश के किसानों के लिए यह खबर खुशखबरी लेकर आई। किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई यह रकम 21 हजार करोड़ रुपये है। इस धनराशि को डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा। किसान सम्मान निधि की 16वीं क़िस्त ट्रांसफर करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के साथ संवाद भी किया।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : इससे पहले PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर झारखंड राज्य के खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Yojana) की 15वीं क़िस्त को जारी किया था। तब से ही 16 वीं किस्त को लेकर देश भर के करोड़ों किसानों को इसका बेसब्री से इंतजार था। बुधवार को किसानों का यह इंतजार खत्म हो गया। बैंक खातों में 16 वीं किस्त का मैसेज आते ही किसानों के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी।
भारत सरकार ने 2019 में किसानों के कल्याण के लिए किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को शुरू किया था। इसके जरिए किसानों को साल में 6000 रुपए मिलते है। हर किस्त में किसान के खाते में 2 हजार की धनराशि आती है। प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ किसानों के खाते में यह धनराशि भेजी है।
कैसे पता चलेगा खाते में किस्त की रकम आयी या नही
पीएम किसान सम्मान निधि से किसान के खाते में पैसे ट्रांसफर होते के साथ ही किसान के मोबाइल पर मैसेज आता है। जिससे पता चलता है कि धनराशि आ गई। यदि मोबाइल पर मैसेज नही आए तो बैंक जाकर पता कर लें उनके खाते में पीएम किसान धनराशि आई या नही। इसके बाद भी पता नही चलने पर पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर जाकर भी जानकारी कर सकते हैं।