मैस्को पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
CNB News Amroha : मंगलवार को अमरोहा नगर के धनौरा रोड स्थित मैस्को पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं में जिले में उच्च स्थान लाने वाले 10वीं और 12वीं क्लास के विद्यार्थियों को कालेज मैनेजमेंट द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मैस्को पब्लिक स्कूल की युमना सिद्दीकी ने 12 वीं क्लास में जिले में टॉप स्थान प्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा।
कालेज की युमना सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान पाकर कालेज का नाम रोशन किया। वहीं स्कूल का हाईस्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। इससे अभिभूत कालेज मैनजेमेंट ने मंगलवार को फेलिसिटेशन (सम्मान) समारोह का आयोजन किया। स्कूल के चेयरमैन कमाल फारूकी व श्रीमती फारुखी ने युमना सिद्दीकी सहित बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर अन्य छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया।
स्कूल के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय समिति के चेयरमैन कमाल फारूकी ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत लगन और समर्पण बेहद जरूरी है। बिना मेहनत और लगन के आप अच्छा परिणाम नही पा सकते। उन्होंने कहा कि युमना सिद्दीकी ने जिले में प्रथम स्थान लाकर केवल अपना व माता पिता ही नही कालेज विद्यालय का नाम भी रोशन किया। यह स्कूल स्टाफ और छात्रा की मेहनत से ही संभव हो सका। अन्य छात्रों को भी युमना से सबक लेना चाहिए कि वें भी कठिन मेहनत और लगन के जरिए अच्छे अंक ला सकते है।
उड़ान भरनी तो गिरने से नही डरें
कमाल फारूकी ने कहा कि सभी सफल अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने जीवन में एक अच्छे इंसान बनकर अपने देश को भी नाम रोशन करेंगे। अपने मिशन में सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एक चित भाव से समर्पित होना चाहिए। सफलता तुम्हारा परिचय दुनिया से करवाती है और असफलता तुम्हें दुनिया का परिचय करवाती है। जो लोग गिरने से डरते है वह कभी भी जीवन में उड़ान नही भर सकते। कोशिश हमें अंतिम क्षण तक करनी चाहिए।
मेहनत वो सबक जिससे मिलता है तजुर्बा
श्रीमती फारूखी ने कहा कि मेहनत वो सबक है जिससे जीवन में सफलता मिले या ना मिले
लेकिन तजुर्बा जरूर मिलता है। साथ ही उन्होंने सभी सफल छात्रों के माता पिता को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ आभार व्यक्त किया जिन्होंने हमारे साथ खड़े रहकर हमारे छात्रों की सफलता की प्रेरणा का समर्थन किया।
मेहनत व लगन के सही मिश्रण से मिलती सफलता
विद्यालय की प्रधनाचार्या श्रीमती पूजा बुट्टन ने भी बच्चों के अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा-सफलता आती है जब मेहनत और लगन का सही मिश्रण हो। सफलता पाने के लिए कार्य करने होते हैं। जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है। जीवन में सफलता पाने का रास्ता बहुत ही कठिन होता है अगर बीच में थोड़ी सी भी नकारात्मक बातें आ जाती है तो हम रास्ता भटक जाते हैं, आगे बढ़ने का हौसला टूट जाता है। अगर हम सकारात्मक सोचते हैं, तो हम जीवन में आगे प्रगति कर सकते हैं।
विषय | कक्षा 12वीं (विद्यार्थी) | कक्षा 10वीं (विद्यार्थी) |
---|---|---|
अंग्रेज़ी | 26 | 22 |
रसायन विज्ञान | 4 | – |
जीव विज्ञान | 11 | – |
पेंटिंग | 44 | – |
कंप्यूटर | 6 | 31 |
इतिहास | 4 | – |
भौतिक विज्ञान | 4 | – |
शारिरिक शिक्षा | 6 | – |
उर्दू | – | 24 |
गणित | – | 8 |
विज्ञान | – | 10 |
सामाजिक विज्ञान | – | 17 |
हिन्दी | – | 9 |
Note – यहाँ दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों में 75 से 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या को दर्शाने वाली तालिका दी गई है:
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम का संचालन आयशा परवीन, इफराह शकील और तनवीर जमाल ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर शुभा भटनागर, मेहरुन्निसा, तलहा आफताब, असना, युसरा, अजरा, निधि अग्रवाल, शादाब रईस, फहद, अशरफ आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।