अमरोहा

These 4 villages of Mandi Dhanaura will remain immersed in darkness tonight

CNB News Amroha : मशीनी में आई तकनीकि खराबी के चलते शुक्रवार की रात को मंडी धनौरा के चार गांवों में अंधेरा छाया रहेगा। जिसके चलते ग्रामीणों को रातभर किल्लत का सामना करना पड़ेगा। काफी प्रयास के बाद भी तकनीकी फाल्ट पकड़ में नही आ सका। जिसके चलते शुक्रवार को दिनभर बिजली गुल रही।

मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव चुचैला कलां, डींगरा, फंदेड़ी सादात व देहराचक धनौरा बिजली घर से जुड़े है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद मशीन बंद हो गई। इसके बाद चार गांवों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। काफी प्रयासों के बाद भी मशीन में आई खराबी पकड़ में नही आ सकी। जिसके चलते पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। सप्लाई बंद रहने से लोगों में गर्मी के चलते हाहाकार मच गया।

मशीन में आई तकनीकी खराबी पकड़ ने के लिए बिजली गर्मी दिनभर जुटे रहे लेकिन तकनीकी फाल्ट पकड़ में नही आ सका। बिजली अफसरों का कहना है कि मशीन में आई तकनीकी खराबी के चलते आपूर्ति सुचारू नही हो पा रही है। जिसके चलते धनौरा ग्रामीण बिजली घर से जुड़े चुचैला कलां, डींगरा, फंदेड़ी सादात व देहराचक की आपूर्ति ठप है।

मशीन में आए तकनीकी फाल्ट पकड़ने के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया है। देरशाम तक कोई तकनीकी अधिकारी बिजली घर नही पहुंच सका था। जिसके चलते आपूर्ति ठप थी। स्थानीय बिजली घर से जुड़े अफसरों का कहना है कि आपूर्ति सुचारू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे है। शुक्रवार की पूरी रात फाल्ट पकड़ में नही आने पर बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button