UP News : अमरोहा के प्रेम त्यागी बने कांग्रेस सोशल मीडिया विंग के प्रदेश महासचिव

UP News : कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन पंखुड़ी पाठक ने यूपी के अमरोहा जिले के चुचैला कलां कस्बा निवासी प्रेम त्यागी को कांग्रेस (Congress) उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया विंग का प्रदेश महासचिव नियुक्ति किया है। उनकी नियुक्ति पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर बौछार को तैयार फौज
लोकसभा चुनाव 2024 की रणभेरी बजते ही हर पार्टी अपना एजेंडा लेकर जनता के बीच जाएगी। ऐसे में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया सबसे सस्ता और अच्छा प्लेटफार्म है। हर पार्टी ने सोशल मीडिया फौज तैयार की हुई है जो विरोधी दल के कटाक्ष का जवाब सोशल मीडिया पर देने को तैयार है। वहीं कांग्रेस सोशल मीडिया विंग की चेयरपर्सन पंखुड़ी पाठक ने उत्तर प्रदेश में 5 प्रदेश महासचिव व 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव बनाया है।
कब होगा कांग्रेस का अमरोहा से प्रत्याशी घोषित
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यूपी के (UP News) अमरोहा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। यहां भाजपा और बसपा दोनों दल अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके है। भाजपा ने पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर और बसपा ने डासना के मुजाहिद अली उर्फ बाबू को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों कैंडिडेट क्षेत्र में घूमकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे है। जबकि चुनाव की तारीखों के ऐलान को भी दो दिन हो चुके है लेकिन कांग्रेस अभी तक यहां से अपना प्रत्याशी घोषित नही कर सकी है।

क्या पक रही खिंचड़ी ?
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस (Congress) का गठबंधन है। सपा ने कांग्रेस को प्रदेश में 17 सीटें दी हैं। इनमें अमरोहा लोकसभा सीट भी शामिल है। टिकट के कई दावेदारों के बाद भी अभी तक यहां से पार्टी प्रत्याशी घोषित नही किया जाना बड़ा संकेत दे रहा है। राजनीति विश्लेषकों की मानें तो टिकट न होने के पीछे की देरी राजनीति में नई बिसात बिछाए जाने की वजह है। जिसका जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।