अमरोहाउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवताजा ख़बरेंदेश
Trending

UP News : अमरोहा में डबल मर्डर, पिता व बेटी का चाकू से गला रेता, घर में लगें 15 CCTV बंद, बेटे-बहू को भनक तक नही लगी

अमरोहा में घर में सो रहे ज्वेलर्स कारोबारी व बेटी की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह वारदात की जानकारी हुई। चौकाने वाली बात यह है कि घर के दूसरे हिस्से में सो रहे बेटे बहू को वारदात की भनक तक नही लगी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस हर जांच पड़ताल में जुटी है। एसपी ने शीघ्र ही खुलासे का दावा किया है।

CNB News Desk : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में घर में सो रहे ज्वेलर्स कारोबारी व बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। दोनों के खून से लतपथ शव कमरे में फर्श पर पड़े मिले। शनिवार की सुबह वारदात का पता चला। दूसरे कमरे में बेटा व बहू सो रहे थे। उनको वारदात की भनक तक नही लगी। कारोबारी का पूरा घर CCTV से लैस है। 15 कैमरें घर में लगें हुए है, वारदात के वक्त ये सभी कैमरें बंद थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीआईजी व एसपी ने मौका मुआयना किया। एसपी अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीमें खुलासे के लिए जुटी है।

घटना अमरोहा शहर के मोहल्ला गुलाम अली की है। यहां पर ज्वेलर्स कारोबारी योगेश चंद्र अग्रवाल 67 वर्ष अपनी बेटी श्रष्टि के साथ रहते थे। योगेश चंद्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व आरएसएस के भी पदाधिकारी रहे है। शनिवार की सुबह उनका व बेटी का गला रेतकर हत्या की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस बल के साथ एसपी कुंवर अनुपम सिंह भी मौके पर पहुंचे। कारोबारी के बेटे व बहू से वारदात के सम्बंध में जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक व स्वायर्ड टीम भी बुला ली गई।

कई क्लू मिले, जल्द खुलासे का दावा
पंचनामा भर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस वारदात के खुलासे में जुट गई। पुलिस के कई क्लू हाथ लगें है। पुलिस की टीमें कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है। एसपी अनुपम सिंह का कहना है की वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं डीआईजी मुनिराज राज ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वारदात के सम्बंध में जानकारी ली। साथ ही वारदात के शीघ्र खुलासे के पुलिस को निर्देश दिए।

दत्तक पुत्री के साथ रहता था कारोबारी
योगेश चंद्र की पत्नी छाया की तीन साल पहले कोरोना में मौत हो चुकी है। परिवार में बेटा इशांक व बहू मानसी है। बेटा दिल्ली में कारोबार करने लगा था इसलिए अक्सर वहीं रहता था। कभी कभी घर आता है। योगेश चंद्र ने अपने साले की बेटी श्रष्टि को गोद ले लिया था। श्रष्टि पीसीएस की तैयारी कर रही थी।

बेटा-बहू सोते रहे पड़ोसी ने दी जानकारी
योगेश चंद्र बड़े कारोबारी थे। शहर में उनकी ज्वेलर्स की बड़ी दुकान है। घर में सो रहे बेटे-बहू को सुबह होने तक भी वारदात की जानकारी नही हो सकी। पड़ोसी में रहने वाली महिला ने गेट खुला देखा तो उनको शक हुआ। कारोबारी का अक्सर मैन गेट बंद रहता था। महिला ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नही मिला तो वह अंदर चली गई। वहां का नजारा देखकर चीखते हुए बाहर आई। कमरे में खून बिखरा था। योगेश व श्रष्टि के शव खून से लतपथ पड़े थे। इसके बाद बेटा इशांक व बहू दौड़ते हुए नीचे आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डबल मर्डर की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी व डीआईजी मौका मुआयना किया।

टूटी अलमारियां, बिखरा था खून,
पुलिस के मुताबिक, बाप बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या हुई है। वारदात से पहले उन्होंने संघर्ष भी किया, क्योंकि कमरे में खून बिखरा हुआ था। कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था, अलमारियां टूटी हुई थी। हत्या के बाद शवों के चेहरे पर कपड़ा डाल दिया। पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने वारदात के बाद लूट या चोरी की।

बिखरा खून चीखों की गवाही दे रहा, लेकिन बेटे तक नही पहुंची आवाज
मृतक का बेटा इशांक घर के दूसरे हिस्से में रहता है। रात को भी वह पत्नि के साथ वहीं पर था। इशांक ने बताया कि सुबह 6 बजे उसे वारदात का पता चला। एक घर में पिता बेटी की हत्या हो गई और बेटे-बहू को पता नही चला यह बात पुलिस के गले नही उतर रही। इशांक की दिल्ली में गत्ते की फैक्ट्री है। वह पत्नी के साथ वहीं रहता है सप्ताह में एक बार घर पर आता था। शुक्रवार को भी वह घर आया हुआ था।

रात में बंद थे सारे सीसीटीवी
मृतक कारोबारी का पूरा घर सीसीटीवी से लैस है। पुलिस जांच करने पहुंची तो रात को सभी सीसीटीवी कैमरें बंद मिले। यही बात पुलिस को हैरत में डाल रही है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नही है हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। डीआईजी मुनिराज भी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा कि वारदात की जांच पड़ताल की जा रही है शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना में कुछ संदिग्ध नाम भी सामने आए है जिनकी तलाश की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button