अमरोहाउत्तर प्रदेश
Trending

UP News : पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह भाजपा में शामिल, बेटा धनौरा से लड़ चुका चुनाव

उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वीर सिंह ने समाजवादी पार्टी ज्वॉन की थी। वीर सिंह मुरादाबाद के रहने वाले है। अपनी राजनीति की शुरुआत उन्होंने बसपा से की थी।

CNB News ब्यूरों। पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह एडवोकेट सपा को अलविदा कहते हुए शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। वीर सिंह बसपा में कद्दावर नेता रहे है। वह जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महासचिव तक विभिन्न पदों पर रहे।

 

उत्तर प्रदेश (UP News) 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वीर सिंह ने समाजवादी पार्टी ज्वॉन की थी। वीर सिंह मुरादाबाद के रहने वाले है। अपनी राजनीति की शुरुआत उन्होंने बसपा से की थी। लंबे समय तक वह बसपा में रहे। लेकिन सपा नेता रामगोपाल यादव से निकटता के चलते है वह बसपा सुप्रीमो मायावती से अनबन के बाद उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली थी। वहां अपना राजनीतिक रसूख नही बनता देख अब भाजपा में चलें गए। सपा छोड़ने को लेकर उन्हें कहा कि वह उपेक्षा का शिकार हो रहे थे इसलिए सपा छोड़ बीजेपी ज्वाइन की।

बेटे को धनौरा विधानसभा से लड़ाया चुनाव
2022 में सपा ज्वाइन करने के बाद वीर सिंह ने अपने बेटे विवेक कुमार को धनौरा सुरक्षित विधानसभा से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ाया था। ऐनवक्त पर पार्टी ने पूर्व जगराम सिंह की जगह विवेक कुमार को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उनको मौजूदा BJP विधायक राजीव तरारा से 10 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

सपा नेता मुकेश ने ज्वाइन की भाजपा
अमरोहा में सपा नेता मुकेश चौधरी ने अपनी पत्नी उर्वशी चौधरी के संग समाजवादी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उन्हें सदस्यता गृहण कराई। मुकेश चौधरी की पत्नी उर्वशी सपा प्रत्याशी के रूप में गजरौला नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी है लेकिन कामयाबी नही मिली थी।

दूसरी ओर पूर्व CM राम नरेश यादव के बेटे अजय यादव भी भाजपा में शामिल हो गए। इन्हें डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सदयस्ता दिलाई। इनके अलावा पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय ने भी भाजपा ज्वाइन की।

 

 

Related Articles

Back to top button