उत्तर प्रदेशताजा ख़बरें
Trending

UP News : बदायूं में 2 बच्चों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया

यूपी के बदायूं में दो बच्चों की घर में घुसकर उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि एक बच्चा घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में पड़ोस में ही रहने वाले दो युवकों जे तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया। जिसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया। वहीं मुख्य आरोपी जावेद को पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही मुठभेड़ में मारा गया।

दरअसल, शहर में रहने वाले विनोद कुमार की पत्नी बाबा कॉलोनी में घर पर ही पार्लर चलाती हैं। वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। जावेद और साजिद विनोद के घर के सामने सैलून चलाते हैं। दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था।

पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार शाम साजिद और जावेद विनोद के घर आए और दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला बोल दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई जबकि तीसरा बच्चा घायल हो गया। इस दौरान मां संगीता नीचे पार्लर में थीं। चीख-पुकार आवाज सुनकर लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

हत्या के बाद पुलिस को सूचना दी गई। भीड़ ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। और जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने शव लेने आई एंबुलेंस को वापस लौटा दिया। गुस्साई भीड़ ने सड़क पर तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जावेद को मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपी जावेद सिविल लाइन इलाके के बाबा कॉलोनी में भाग गया था।

हालात काबू करने के लिए अफसरों को पैरामिलिट्री फोर्स बुलाना पड़ा। भीड़ ने हत्यारोपियों के खोखे में आग लगा दी। साजिद -जावेद का पीड़ित के घर के सामने ही सैलून का खोखा था। दोनों वहां सैलून चलाते थे।

Related Articles

Back to top button