West Bengal BJP Viral Video : देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को इलेक्शन कमीशन ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले फेज के लिए नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद BJP-Congress समेत अन्य दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
भाजपा सहित सभी दलों के कार्यकर्ता लगातर पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं और अपने-अपने नेताओं के पक्ष में प्रचार कर के लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल से भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ऐसा वीडियो सामने आया हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
क्यों हो रहा वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो एक रैली निकाली जा रही है। इस रैली में भाजपा के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं और सभी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इस वीडियो में प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ‘नारे तकबीर और अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाते हुए देखें और सुने जा सकते है।
टोपी लगाए मुस्लिम भी रैली में शामिल
BJP कार्यकर्ताओं के द्वारा नारे तकबीर और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने वाले लोगों को ये भरोसा नहीं हो रहा है कि, भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे नारे भी लगा सकते है। वही वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में दाढ़ी वाले और टोपी लगाए हुए मुस्लिम समाज के लोग भी दिख रहे है।
Takbir and Allah Hu Akbar slogans raised by BJP workers during campaign in West Bengal.
Unbelievable Scene.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) March 29, 2024