अमरोहाउत्तर प्रदेशताजा ख़बरेंदेशराजनीति

अमरोहा में BSP प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग, बाल बाल बचें प्रत्याशी व समर्थक

UP Vidhan Sabha Election 2022 शनिवार रात की घटना। अमरोह विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी नवेद अयाज। शहर में शादी समारोह से लौटते समय हुई घटना। गाड़ी पर हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग। गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त। जानलेवा हमले में बसपा प्रत्याशी और समर्थक बाल-बाल बच गए।

Amroha News : पश्चिम यूपी की अमरोहा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी नवेद अयाज की गाड़ी पर देररात शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। शहर के बिजनौर रोड पर हुए इस हमले में बसपा प्रत्याशी और समर्थक बाल बाल बचें। गोली लगने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस घटना के खुलासे को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घटना शनिवार रात लगभग 12 बजे की है। बसपा ने अमरोहा की सदर सीट से नवेद अयाज को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर सपा के कद्दावर नेता महबूब अली गठबंधन प्रत्याशी है जबकि भाजपा ने राम सिंह को मैदान में उतारा है। बसपा प्रत्याशी नवेद अयाज एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बिजनौर रोड स्थित किसान पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रहे दो बाइक सवार चार युवकों ने उनकी गाड़ी पर गोली चला दी। एक के बाद एक दो फायर किए। गनीमत रही कि गोली गाड़ी के बोनट के निचले हिस्से में लगी। फायरिंग होने पर बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थक दहशत में आ गए। जबकि गोली चलाने वाले बाइक सवार आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाल अरविंद कुमार मयफोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। बसपा प्रत्याशी और गाड़ी के ड्राइवर से हमले के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शहर में कांबिंग भी की लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मसले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिये सीसीटीवी की फुटेज की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button